शिमला ग्रामीण से युकां प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रदीप वर्मा ने भी टिकट के लिए आवेदन किया है। ग्रामीण से टिकट की दावेदारी से ब्लॉक कांग्रेस में खलबली है। कार्यकर्ताओं के बीच सुगबुगाहट शुरू हो गई है। हालांकि सभी यही मानकर चल रहे हैं कि विक्रमादित्य का टिकट फाइनल है।
लेकिन प्रदीप के आवेदन से कई मायने निकाले जा रहे हैं। प्रदीप ने अपने समर्थकों के साथ मंगलवार दोपहर बाद कांग्रेस कार्यालय में टिकट के लिए आवेदन किया।
प्रदीप अधिवक्ता हैं और 24 सालों से कांग्रेस के विभिन्न संगठनों में अहम पदों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। सुन्नी कोआपरेटिव यूनियन के निदेशक भी हैं। वह शिमला ग्रामीण की पंचायत थाची से ताल्लुक रखते हैं।