फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौल सिंह अनिल शर्मा के बयान पर पलटवारः बोले - मंत्री ने मलाई ही नहीं दूध-दही भी जमकर खाई

Wed, 18 Oct 2017 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने भाजपा में शामिल हुए मंत्री अनिल शर्मा के बयान पर पलटवार किया है। मंडी में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा के पास पशुपालन विभाग भी था। उन्होंने मलाई ही नहीं, दूध-दही और छाछ भी जमकर खाई है। 
विज्ञापन


सरकार में रहते सरकारी संपत्तियों का दुरुपयोग किया है। उन्हें सलमान खान से रिश्ता होने का घमंड है। यह गलतफहमी है कि सलमान खान रोड शो कर उन्हें जिता देंगे। कौल सिंह ने दावा किया कि सलमान खान ही अनिल शर्मा को भाजपा में लाए हैं। 

उनका भाजपा में शामिल होने का इरादा पहले से था। पड्डल में रैली का विरोध भी उन्होंने तभी किया। चौहाटा बाजार के सौंदर्यीकरण पर सवाल उठाते हुए कौल सिंह बोले - मंत्री ने जिद कर मनमाने ढंग से कार्य किया है। सीएम और वह इसके खिलाफ थे। 
विज्ञापन


मंडी शिवरात्रि का मेला भी पड्डल में ही होगा और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही चौहाटा को पुराने स्वरूप में लाया जाएगा। कहा कि सरकार में रहते उन्होंने कभी सदर विस क्षेत्र में विकास कार्यों का विरोध नहीं किया। कोटली में कॉलेज का विरोध करने का अनिल शर्मा का आरोप गलत है।
विज्ञापन

अगर किसी को अधिकार है तो बजाए सीडी

तथाकथित सीडी मामले पर सवाल के जवाब में कौल बोले - भाजपा नेता ने कथित सीडी को गांव-गांव में जाकर बजाने की बात कही थी। इसमें उनका कोई कसूर नहीं है। वह कम पढ़े-लिखे हैं। कानून और अधिकार क्या वह नहीं जानते हैं।

सीडी को बजाकर दिखाएं, फिर पता चलेगा कौन अंदर जाता है। निजता के अधिकार के बारे में उन्होंने नहीं सुना है। यदि इस तरह की ओछी हरकत पर भाजपा नेता उतरते हैं तो एफआईआर करवाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। 

चंपा के ठुकराए टिकट पर चुनाव लड़ रहे अनिल 
कौल सिंह ने कहा कि जिस भाजपा टिकट पर मंत्री अनिल शर्मा चुनाव लड़ने का गुमान कर रहे हैं, उसका ऑफर पहले उनकी बेटी को आ चुका है। चंपा ने यह टिकट ठुकरा दिया। कहा कि चंपा ठाकुर ने सदर से कांग्रेस टिकट के लिए यह कहकर आवेदन नहीं किया था कि यहां से अनिल शर्मा चुनाव लड़ेंगे। कहा कि अंदरखाते पंडित सुखराम भी भाजपा में शामिल होने के कारण दुखी हैं। उन्हें यह कदम मजबूरी में उठाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें