फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जिट पोल: हिमाचल प्रदेश में खिलेगा कमल, धूमल के सिर सजेगा ताज

Fri, 15 Dec 2017 09:57 AM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2017 के एग्जिट और ओपिनियन पोल के आंकड़े जारी हो चुके हैं। इंडिया टुडे एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में हिमाचल में भाजपा को 47-55 सीटें, कांग्रेस को 13-20 और अन्य को 2 सीटें मिल रही हैं।
विज्ञापन


इंडिया टुडे एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में हिमाचल में भाजपा को 50 फीसदी जबकि कांग्रेस को 41 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। एक्सिस इंडिया हिमाचल के कांगड़ा रीजन में 21 सीटें भाजपा को जबकि 4 सीटें कांगेस को दे रही है।

एक्सिस इंडिया ने मंडी रिजन में भाजपा को 19 और कांग्रेस को 5 सीटें ‌दी हैं। शिमला रीजन में भाजपा को 11 और कांग्रेस को 8 सीटें मिल रही है।

2012 के विस चुनावों में हिमाचल की 68 सीटों में से कांग्रेस ने 36 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी जबकि भाजपा को 26 सीटें हासिल हुई थीं। 6 सीटों पर निर्दलीय जीते थे।
विज्ञापन

न्यूज़ 24 का सर्वे

वहीं न्यूज 24 के एग्जिट पोल में भी हिमाचल में कमल खिलता दिख रहा है। चैनल के पोल के मुताबिक बीजेपी को 55 सीटें, कांग्रेस को 13 और अन्य को 0-3 सीटें मिल रही हैं।

चैनल बीजेपी और कांग्रेस की सीटों में 7 का अंतर भी दिखा रहा है यानी या तो किसी दल को 7 सीटें ज्यादा भी मिल सकती हैं या फिर घट भी सकती हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। 

न्यूज एक्स के एग्जिट पोल में भाजपा आगे

न्यूज एक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक हिमाचल में भाजपा को 42 से 50 सीटें दी गई है। जबकि कांग्रेस को 18 से 24 सीटें दी है। वहीं अन्य के खाते में 0-2 सीटें दी है। हिमाचल प्रदेश की 68 विस सीटों के लिए 337 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। इसमें 138 पुरुष जबकि महिला प्रत्याशी सिर्फ 19 हैं।

इस बार मौजूदा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल के बीच सीधा मुकाबला है। प्रेम कुमार धूमल ने आज बिलासपुर में हुई मंथन बैठक में दावा किया कि पार्टी 50 से अधिक सीटें जीतेगी।

बाकि न्यूज चैनलों ने लगाया ये अनुमान

टाइम्स नाउ के  एग्जिट पोल के अनुसार हिमाचल में भाजपा को 51 और कांग्रेस को 16 सीटें मिलेंगी। अन्य के खाते में एक सीट है। इसी तरह न्यूज-18 इंडिया ने हिमाचल में भाजपा को 45-55 सीटें दी है।

जबकि कांग्रेस को 18 से 24 सीटें ही दी हैं। अन्य के खाते में 0-2 सीटें है।  एनडीटीवी इंडिया के अनुसार भाजपा को 49 और कांग्रेस को 18 सीटों से संतोष करना होगा। अन्य को एक सीट दी है। 
विज्ञापन

यहां देखिए सभी एग्जिट पोल

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (कुल सीटें: 68)
चैनल                                भाजपा                      कांग्रेस
टाइम्स नाउ                            51                         17 
इंडिया टुडे                            47-55                     13-20
न्यूज 24                                55                            13
एबीपी                                   38                            29                            
चाणक्य                                 55                            13
सहारा समय                           46                            22
-------------------------------------------
2012                                    36                          26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें