फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विस चुनाव: एग्जिट पोल सही निकला तो कांग्रेस में हो सकता है ये बड़ा बदलाव

Mon, 18 Dec 2017 08:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर एग्जिट पोल के संकेत सही निकले तो कांग्रेस संगठन में आमूल-चूल बदलाव हो सकता है। कई कांग्रेसी नपेंगे तो कई टूट भी सकते हैं। ऐसी स्थिति में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष से लेकर संगठन के कई अन्य दिग्गजों पर भी आलाकमान का कोप फूट सकता है।
विज्ञापन


जिस तरह से विभिन्न टीवी चैनलों में एग्जिट पोल में भाजपा की बड़ी जीत के संकेत दिए गए हैं, उससे अंदरखाते कांग्रेसी चिंतित हैं, बेशक सार्वजनिक तौर पर अपनी हार मानने को तैयार न हों। विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से लेकर अब तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने करीब 50 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की है।

जिन पर कार्रवाई हुई, उनमें कुछ पूर्व विधायक तक शुमार हैं। ये कार्रवाई स्थानीय कांग्रेस प्रत्याशियों और स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों की ही शिकायतों पर की गई है। अभी बहुत से कांग्रेस नेता ऐसे भी हैं, जिनके भितरघात के प्रत्यक्ष सबूत नहीं मिल पाए हैं और न ही उनकी शिकायतें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी अध्यक्ष से लेकर बड़े दिग्गजों पर फूट सकता है आलाकमान का कोप

अगर ऐसे नेताओं के क्षेत्रों में भी कांग्रेस प्रत्याशियों को कम वोट पड़े हैं तो ये भी भितरघातियों के खिलाफ कार्रवाई को मजबूत आधार बनेगा। इसका सही-सही पता मतगणना के बाद ही लगेगा। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद आलाकमान चुनावी रिजल्ट पर नेताओं की स्थिति पर मंथन करवाने की तैयारी में है।

इसमें अनुशासनहीनता के मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरभजन सिंह भज्जी कहते हैं कि कांग्रेस अपनी जीत पर पूरी तरह से आश्वस्त है।

पार्टी की एग्जिट पोल से सहमति नहीं है। परिणाम चाहे जो मर्जी रहें, मगर जिन सीटों पर कांग्रेस कमजोर रही है, नतीजे आने के बाद उन पर मंथन होगा। जाहिर है कि कांग्रेस पार्टी कई कड़े फैसले भी ले सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें