फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की सरकार बनेगी, भाजपा के पास मुख्यमंत्री का चेहरा तक नहीं: हुड्डा

Thu, 26 Oct 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में हिमाचल में जिस तरह का माहौल दिख रहा है, उससे साफ है कि यहां कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने मुख्यमंत्री का चेहरा ही घोषित नहीं किया है जबकि सीएम वीरभद्र सिंह हिमाचल में कांग्रेस का सर्वमान्य चेहरा हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र के नेतृत्व में हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

हुड्डा ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता की। हुड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू नहीं किया। इससे कृषकों को लाभ नहीं पहुंचा। खाद पर कोई टैक्स नहीं था। ये पचास फीसदी तक लगा दिया गया।
विज्ञापन


बेरोजगारों को रोजगार देने की बातें भी गलत निकली हैं। इससे युवाओें मेें बेचैनी है। नोटबंदी और जीएसटी से अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। बैंकों का एनपीए बढ़ा है। ये सरकार भी नॉन परफॉर्मिंग एसेट यानी एनपीए ही है। जीएसटी का मतलब ‘गब्बर सिंह टैक्स’ और ‘गई तुम्हारी सरकार’ है।
Trending Videos
विज्ञापन

ओपिनियन पोल पर ये कहा

हुड्डा ने एक चैनल से आए हिमाचल के ओपिनियन पोल पर कहा कि ये नोटबंदी से पहले ही रिकॉर्ड कर लिया गया होगा। ऐसा लगता है कि ये आज के हालात पर नहीं बनाया गया है।

बागियों को बैठाने की कवायद
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के बागियों से बातचीत की जा रही है। उन्हें बैठने को कहा जा रहा है। वोटों के बंटवारे में किसी और को फायदा देने से बेहतर यही है कि कांग्रेसी मिल-बैठकर तय कर लें कि चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों का ही साथ देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें