फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत की हैट्रिक लगाने वाले भाजपा नेता ने धूमल को लेकर किया बड़ा एलान

Wed, 20 Dec 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलद्वाड़ा (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
‌हिमाचल विस चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने वाले भाजपा नेता ने चुनाव हार चुके प्रेम कुमार धूमल के लिए बड़ा एलान किया है। इस नेता का कहना है कि प्रेम कुमार धूमल ही उन्हें राजनीति में लाए थे। 
विज्ञापन


सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार जीत की हैट्रिक बनाने वाले भाजपा नेता कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के लिए अपनी सीट छोड़ने का एलान किया है। कहा कि उन्हें राजनीति में प्रेम कुमार धूमल ही लाए थे।
विज्ञापन

दो बार हार के बाद भी धूमल ने उन पर भरोसा जताया है। उन्हीं के आशीर्वाद से वह सरकाघाट से लगातार तीन बार जीत दर्ज करने में कामयाब रहे हैं। धूमल चाहें तो सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से बाकायदा चुनाव लड़ सकते हैं। 

वह उनके लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि धूमल के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के भद्रवाड़ में पैतृक घर हैं और संधोल में ननिहाल हैं। वह कई बार अपने पुश्तैनी घर में आते-जाते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें