फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार बनते ही जेल में होगा भू-माफिया : योगी आदित्यनाथ

Tue, 07 Nov 2017 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)/जोगिंद्रनगर (मंडी )
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के फायर ब्रांड लीडर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भू माफिया की असली जगह जेल में है। इसके लिए भाजपा सरकार के हिमाचल में सत्ता में आते ही माफिया के लोगों पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन




वह बद्दी में भाजपा प्रत्याशी सदस्य परमजीत सिंह पम्मी के लिए आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में समूचे देश में सुशासन की व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रयत्नशील है। 

यूपी में यह कार्य आरंभ कर दिया गया है। योगी ने कहा कि हिमाचल देवभूमि है, लेकिन कांग्रेस ने इस देवभूमि को माफिया भूमि बना दिया है। इसलिए हिमाचल प्रदेश का पुन: गौरव स्थापित करने के लिए भाजपा की जीत को सुनिश्चित बनाएं। 
विज्ञापन


पम्मी के पक्ष में कहा कि सरदार कैंडिडेट देखकर गुरु गोबिंद सिंह की वह बात याद आ गई है कि जिसमें उन्होंने कहा है कि सवा लाख से एक लड़ाऊं तभी गुरु गोबिंद कहलाऊं। इस कहावत को दून चरितार्थ करेगा और दून के माफिया राज पर एक सरदार भारी पड़ेगा। 


पम्मी ने योगी आदित्यनाथ का आभार जताया और कहा कि यूपी में उनकी सरकार बनने के बाद ट्रकों को गुंडा टैक्स से मुक्ति मिली है। इसका सबसे बड़ा लाभ बीबीएन के ट्रांसपोर्टरों को मिला है। 

औद्योगिक क्षेत्र को भी इसका काफी लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि दून से भी भाजपा का विधायक बनाकर इसी तरह के गुंडा राज का अंत नौ नंवबर को जनता को करना होगा।
विज्ञापन

कांग्रेस ने किए 12 लाख  करोड़ के घोटाले

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि प्रदेश में बरसाती मेंढकों की तरह चुनाव के दौरान खड़े हुए आजाद उम्मीदवारों को जनता बाहर का रास्ता दिखाए। जोगिंद्रनगर में स्टार प्रचारक के रूप में आए योगी आदित्य नाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान यह प्रदेश

में आते हैं और अपने आप को समाजसेवी का दर्जा देने की कोशिश करते हैं तथा चुनाव के बाद इनका कोई पता नहीं रहता कि वे कहां चले गए। जनता उन्हें ढूंढती रहती है। प्रदेश की जनता के आंगन पर विकास दस्तक दे रहा है और भाजपा को अपना कीमती वोट डाल कर वह विकास की ओर अग्रसर

हों। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग दस साल के कार्यकाल में कांग्रेस ने देश में लगभग 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया है। यदि यह रुपया विकास के कार्यों पर लगाया जाता तो आज देश का एक भी युवा बेरोजगार नहीं रहता। बहु-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। यूपी से माफिया भाग गया है और जनता प्रदेश से भी इन माफियों का सफाया करने जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें