सियासत में कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ पल पहले टिकट मिलने की खुशी में मिठाइयां बांटी जा रही थीं और बधाइयों के दौर शुरू हो गए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी अपने फेसबुक पेज पर प्रत्याशी को बधाई और जीत की शुभकामनाएं दे डालीं। प्रत्याशी के हाथ से मिठाई भी खाई।
तभी पता चला कि टिकट किसी और को मिल गया है। खुशनुमा माहौल में सन्नाटा छा गया। सब भौचक्के हो गए। ऐसा वाक्या रविवार को सीएम के निजी आवास हॉलीलाज में ठियोग सीट से कांग्रेस टिकट के दावेदार स्व. जय बिहारी लाल खाची के पुत्र विजय पाल खाची के साथ देखने को मिला।