फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र सिंह का गिर रहा जनाधार, कार्यकर्ताओं में खिसकती जा रही पकड़ : सत्ती

Wed, 08 Nov 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/बड़सर (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि वीरभद्र सिंह का जनाधार गिर रहा है और कार्यकर्ताओं में उनकी पकड़ खिसकती जा रही है। ठियोग विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी के बारे में कहा कि उनकी कोई जिम्मेदारी जीत-हार की नहीं है। 
विज्ञापन


  इससे साफ है कि वीरभद्र निराश और हताश हैं। राजनैतिक जीवन में वे ऐसे पड़ाव पर हैं कि वे वर्तमान परिस्थितियों में असहज महसूस कर रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण नगरोटा बगवां रैली में जीएस बाली की जनसभा में देखने को मिला, जब बाली के नारों के कारण जनसभा छोड़कर निकल गए। 
जब कार्यकर्त्ताओं ने ही मुंह फेरना शुरू कर दिया है तो वीरभद्र सिंह को समझ आ जाना चाहिए कि अब न पार्टी में माहौल उनके पक्ष में है और न प्रदेश में। उन्होंने कहा कि चुनाव में वीरभद्र अपने और परिवार की राजनीतिक विरासत बचाने में लगे हैं। वीरभद्र सिंह को जवाब देना चाहिए कि उनके परिवार के लोगों की आमदनी में वृद्धि कुछ वर्षों में कैसे कई गुणा बढ़ गई।
विज्ञापन
Trending Videos

70 सालों से सैनिकों को धोखा देती रही कांग्रेस : सत्ती

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आरोप लगाया है कि पिछले 70 वर्षों से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को धोखा देती आ रही कांग्रेस अब चुनाव के समय भी उन्हें गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने न सिर्फ  पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन दी बल्कि उनका हर प्रकार से ध्यान भी रखा। 

सत्ती ने कहा कि हिमाचल में अपनी हार सामने देख कांग्रेस बौखला गई है। वह झूठे आरोप लगाकर पूर्व सैनिकों को उनके परिवारों की सहानुभूति बटोरना चाहती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में चीन और पाकिस्तान के साथ हुए युद्धों में देश की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों के परिवार उनके अंतिम दर्शन तक नहीं कर पाते थे। शहीद के परिवारों को उनका अंतिम संस्कार करने का भी अधिकार प्राप्त नहीं था।

इससे अधिक शर्मनाक और अपमानजनक बात कोई और नहीं हो सकती। उधर, इस मुद्दे पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कांग्रेस पर पूर्व सैनिकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।

शराब, पैसा बांट रहे कांग्रेस के बाहुबली: भाजपा

प्रदेश भाजपा ने प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि कांग्रेस के बाहुबली नेता शराब और पैसा बांट रहे हैं। पार्टी का कहना है कि चूंकि शिमला ग्रामीण, नालागढ़, अर्की, बिलासपुर और नगरोटा विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस के बाहुबली नेता चुनाव लड़ रहे हैं और चुनाव

हथियाने की दृष्टि से हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इन क्षेत्रों में खुले तौर से शराब बांटने, धन बांटने और भी कई तरह के प्रलोभन देने की सूचनाएं प्राप्त हुई है। इन्हीं वजहों से इन विधान सभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित कर इनमें केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती अधिक से अधिक की जाए। 
विज्ञापन

हिमाचल में कांग्रेस सरकार रिपीट होगी

उधर, हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार रिपीट होगी। बड़सर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तंवर ने कहा कि हिमाचल में प्रचार के लिए आए हैं। ऊना, कुटलैहड़ के बाद बड़सर में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया।

घुमारवीं और कसौली में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुभवहीन पार्टी है और जनता के हित में निर्णय नहीं ले पा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेे जनता को सिर्फ सपने दिखाए हैं। इन जुमलेबाजों की पार्टी से जनता ऊब चुकी है।

लोगों को पीने का पानी और सड़क सुविधा मुहैया नहीं हो पाई है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। जीएसटी और नोटबंदी ने व्यापारी वर्ग और जनता को परेशान किया है। प्रदेश में वीरभद्र सरकार ने पांच साल में बेहतर काम किया है। वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी।

इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस के महासचिव भवानी सिंह, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी, जय पाल सिंह लाली, जगजीत हुड्डा, नवदीप, रोहित दलाल, पवन, जिला परिषद सदस्य अरविंद्र कौर रानी डोगरा, राज कुमार राणा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें