फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भितरघातियों से प्रत्याशी परेशान, संगठन नहीं कर रहा समाधान

Tue, 21 Nov 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा में कई सीटों पर भितरघातियों से प्रत्याशी परेशान हैं, लेकिन प्रदेश संगठन चुप्पी साधे हुए है। पार्टी नेतृत्व की रविवार को हमीरपुर में चुनावों को लेकर हुई अहम बैठक हुई, जिसमें भितरघात का जिक्र हुआ लेकिन कार्रवाई का मसला फिलहाल टाल दिया।
विज्ञापन


बैठक से एक दिन पहले नाहन से पार्टी प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता राजीव बिंदल ने तो प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती से उनके क्षेत्र में एक वरिष्ठ कार्यकर्ता पर भितरघात के संगीन आरोप जड़े।

इसके अलावा लगभग एक दर्जन सीटों पर प्रत्याशियों ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त कार्यकर्ताओं को चिन्हित किया है। प्रदेश नेतृत्व ऐसे मामलों पर एकतरफा कार्रवाई से पहले उसकी जांच करवाएगा, लेकिन बैठक से साफ हो गया है कि इस मुद्दे पर पार्टी फिलहाल वेट एंड वॉच की स्थिति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी निर्दलीय ताल ठोकने वाले बागियों को बाहर कर चुकी है, लेकिन गुपचुप तरीके से नुकसान पहुंचाने वालों पर अभी कार्रवाई नहीं हुई है। पार्टी के कई प्रत्याशी भितरघात को लेकर प्रदेश संगठन से चिंता कर चुके हैं। कुछ मंडलों पर कार्रवाई भी हुई है, लेकिन प्रदेश स्तर पर सभी मामले विचाराधीन बताए जा रहे हैं।

हमीरपुर में हुई बैठक में विधानसभाओं के बूथ स्तर से आई मतदान रिपोर्टों पर मंथन हुआ। पार्टी सूत्रों की माने तो भितरघात का विषय एजेंडे में नहीं रहा। हालांकि इसका जिक्र जरूर हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कि चुनाव के बाद कई विधानसभाओं से पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायतें आई हैं, लेकिन बैठक में इस पर चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें