फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक्रम तिकड़ी, धवाला चौका तो रविंद्र रवि लगाएंगे छक्का: धूमल

Sat, 21 Oct 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का 50 प्लास का नारा था, लेकिन जनता का उत्साह देखकर लगता है कि भाजपा 60 से ज्यादा सीटें जीतेगी।
विज्ञापन


धूमल देहरा में भाजपा उम्मीदवार रविंद्र सिंह रवि के नामांकन भरने से पूर्व भुवनेश डोगरा स्टेडियम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर हलके में भाजपा उम्मीदवार चुनाव जीतकर बिक्रम ठाकुर तिकड़ी बनाएंगे।

ज्वालामुखी हलके से भाजपा उम्मीदवार रमेश धवाला जीतकर चौका मारेंगे। देहरा से रविंद्र सिंह रवि जीतकर छक्का लगाएंगे। धूमल ने कहा कि देहरा हलके की समस्याओं को वीरभद्र सरकार ने अनसुना किया है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार बनते ही देहरा की समस्याओं को हल किया जाएगा। केंद्र में भाजपा की सरकार है और प्रदेश में भाजपा सरकार आने से विकास को नए पंख लगेंगे। इस दौरान रविंद्र रवि सहित कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें