फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SDM के सामने बोले बच्चे- न जाति पर न धर्म पर बटन दबेगा कर्म पर

Sat, 28 Oct 2017 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं में प्रत्येक शिक्षा खंड में 10 चुने हुए विद्यालयों में मतदाताओं के चुनाव संबंधी शिक्षण के लिए विद्यार्थियों ने हर स्कूल  में एक पोस्टर का निर्माण किया। बच्चों ने टीम भावना का परिचय देते हुए सामूहिक प्रयास से पोस्टर बनाए।
विज्ञापन


दधोल स्कूल के बच्चों ने पोस्टर पर नारा लिखा ...न जाति पर, न धर्म पर बटन दबेगा कर्म पर। जब एसडीएम घुमारवीं अनुपम ठाकुर ने स्कूल का मुआयना कर इस नारे का अर्थ पूछा तो बच्चों ने बताया कि ये नारा नैतिक मतदान से संबंधित है। इसमें मतदाताओं से अपील की गई है कि वे धर्म और जाति के भेद से ऊपर उठकर मतदान करें।
विज्ञापन

वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं (छात्रा) में भी एसडीएम ने पोस्टर प्रतियोगिता देखी तथा प्रश्न पूछे। छात्राओं के बनाए हुए पोस्टर की प्रशंसा की।

सभी पोस्टर शनिवार शाम तक बिलासपुर स्थित उप-निदेशक शिक्षा बिलासपुर के कार्यालय में पहुंचा दिए गए हैं। जहां पर इनका आकलन किया जाएगा। सोमवार को उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर की ओर से प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें