फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विस चुनावः नई सरकार में गणित भिड़ाने में जुटे अफसर

Tue, 21 Nov 2017 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले नौकरशाह अगली सरकार में अपना रोल तय करने के लिए गणित भिड़ा रहे हैं। वीरभद्र सरकार में अहम पदों पर काबित रहे अफसर इस बात से चिंतित हैं कि सरकार बदली तो उनका क्या होगा, जबकि धूमल कैंप के करीबी इस आस में हैं कि सरकार बदली तो उनके दिन भी बदलेंगे। 
विज्ञापन





नेता प्रतिपक्ष धूमल के शिमला प्रवास के दौरान उनके सरकारी आवास पर चक्कर काटने वाले कुछ अफसर चर्चा का विषय बने हैं। वहीं वीरभद्र के विश्वासपात्रों को उम्मीद है कि मिशन रिपीट होने के साथ उनकी कुर्सियां सुरक्षित रहेंगी।

चुनावी आचार संहिता के बीच सचिवालय सहित तमाम सरकारी दफ्तरों में केवल दैनिक प्रशासनिक कामकाज ही चल रहा है। चुनावी नतीजे आने में अभी एक माह के करीब समय है। ऐसे में अफसरशाही गणित लगा रही है कि किन अधिकारियों के पर कुतरे जाएंगे और किन्हें मलाईदार विभाग मिलेंगे।
विज्ञापन


पिछले पांच वर्षों में कई अधिकारियों पर ज्यादा भरोसा दिखा गया, जबकि कुछ को साइडलाइन किया गया। मुख्य सचिव तक का पद पिछली सरकार में विवादों में घिरा रहा। कुछ ऐसे अधिकारी भी रहे हैं जिनको जांचें झेलनी पड़ी। अब तमाम ऐसे अधिकारी समय बदलने की उम्मीद लगा रहे हैं। 
विज्ञापन

तरुण श्रीधर को अतिरिक्‍त कार्यभार

कांग्रेस की सरकार रिपीट होने से खुद को उपेक्षित मानने वाले अधिकारियों के मंसूबों पर पानी फिर सकता है, लेकिन अगर पांच साल बाद सरकार बदलने के ट्रेंड को इस बार भी मतदाताओं ने जारी रखा तो नौकरशाही में बड़ा बदलाव संभव है। 

इसी उम्मीद में कुछ वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अफसरों के धूमल दरबार में हाजिरी की खूब चर्चा है। ये अफसर शासन की बड़ी कुर्सियों के तलबगार हैं। सबसे अहम मुख्यमंत्री कार्यालय हैं, जहां तैनातियां पूरी तरह से नतीजों पर पूरी तरह से निर्भर करती हैं। इसी आस में अफसरों के बीच इन दिनों लाबिंग तेज हो गई है।

प्रदेश के मुख्य सचिव वीसी फारका के 28 नवंबर तक अवकाश पर जाने से अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण श्रीधर को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के कारण मुख्य सचिव कार्यालय की भूमिका अहम है। निर्वाचन कार्यालय से किन प्रशासनिक कार्यों के लिए अनुमति ली जानी हैं, इसके दिशानिर्देश शासन को मुख्य सचिव के स्तर से दिए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें