विधानसभा चुनाव के लिए टिकट पक्का करवाने को कांग्रेस नेताओं ने लॉबिंग तेज कर दिल्ली में डेरा डाल दिया है। पंडित सुखराम और सांसद एवं पूर्व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विप्लव ठाकुर के अलावा करीब आधा दर्जन मंत्री नई दिल्ली में हैं।
शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू में भी आगामी रणनीति पर मंत्रणा हुई। हालांकि, सीएम वीरभद्र सिंह शनिवार को शिमला में ही रहे। सीएम रविवार दोपहर बाद नई दिल्ली जा सकते हैं।