स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह करोड़ों के मालिक होने के साथ लाखों के कर्जदार भी हैं। पांच साल में कौल दंपति की संपत्ति लगभग दोगुना बढ़ी है। जेवरों की खरीदारी भी काफी हुई है। सबसे अधिक अचल संपत्ति स्वास्थ्य मंत्री के नाम है, जिसमें मंडी जिला की प्राइम लोकेशन में भी उन्होंने संपत्ति बढ़ाई है। लोन लेने में भी चार गुना बढ़ोतरी की है। द्रंग में एसडीएम डॉ. आशीष शर्मा के समक्ष करीब सवा बारह बजे इन्होंने नामांकन भरा है।
संपत्ति 2017 कौल सिंह ठाकुर पदमा ठाकुर (पत्नी)
नकद 01,15,000 40,000
बैंक में जमा 03,29,37,436 8,85,852
चल संपत्ति 03,12,38,500 31,45,852
अचल संपत्ति 04,60,00,000 00
जेवर 2,00,000 22,50,000
बैंक लोन 77,33,319 00