हिमाचल विधानसभा चुनाव में इस बार कई अरबपति और करोड़पति प्रत्याशी मैदान में उतरकर अपना भाग्य आजमा रहे हैं। अरबों-करोड़ों की संपत्ति के बावजूद ये प्रत्याशी सियासत की कुर्सी तक पहुंचने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। सूबे की 68 विधानसभा सीटों के लिए दांव आजमाने वाले धनवान प्रत्याशियों में कांग्रेस और भाजपा के अलावा निर्दलीय के तौर पर भी चुनाव मैदान में हैं।
दस बड़े धनवान प्रत्याशियों की बात करें तो इस सूची में कांग्रेस के पांच और भाजपा के दो प्रत्याशी ही जगह पा सके हैं। तीन निर्दलीय धनवान प्रत्याशी हैं, जो संपत्ति के मामले में कई सियासी दिग्गजों को पीछे छोड़ रहे हैं। एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र में आधिकारिक रूप से अपनी संपत्ति साढ़े तीन अरब से ज्यादा दिखाई है। शिमला से लेकर कांगड़ा और कुल्लू से लेकर सोलन तक विभिन्न सीटों पर धनवान प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक चुके हैं।