फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विस चुनाव: आधी आबादी की बंपर वोटिंग से महिला प्रत्याशी गदगद

Mon, 13 Nov 2017 01:07 PM IST
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में हुए रिकॉर्ड तोड़ मतदान में आधी आबादी ने जिस तरह वोटिंग की है, उससे महिला प्रत्याशी गदगद हैं। जिन विधानसभा क्षेत्रों में महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, वहां पुरुषों के मुकाबले दस फीसदी से ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया है।
विज्ञापन


सूबे की सत्तारूढ़ कांग्रेस ने तीन महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा ने छह, बसपा ने तीन महिला प्रत्याशियों पर दांव खेला है। इसके अलावा गैर मान्यता प्राप्त दल के प्रत्याशी और निर्दलीय के तौर पर सात प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

कुल 19 महिला प्रत्याशियों वाले विधानसभा क्षेत्रों में चार ऐसे हैं, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले कम है। 15 सीटें ऐसी हैं, जहां महिला प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला सीधे तौर पर महिला मतदाताओं के हाथ होगा।
विज्ञापन

दस प्रतिशत से ज्यादा रहा महिलाओं का मतदान

जवाली, भोरंज, सुलह, नगरोटा, देहरा, शाहपुर, पालमपुर और सरकाघाट में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले दस फीसदी से ज्यादा है। बड़सर में महिलाओं का पुरुषों के मुकाबले मतदान प्रतिशत 15 फीसदी से ज्यादा रहा।

जवाली में करीब 14 फीसदी, भोरंज, नगरोटा,  में 13 फीसदी से ज्यादा का अंतर है। जानकारों का कहना है कि अगर महिलाओं ने महिला प्रत्याशी को ही प्राथमिकता दी तो इस बार विधानसभा में एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं विधानसभा में दिख सकती हैं। 

यहां पुरुषों से पीछे रह गईं महिलाएं
गुड़िया कांड के बाद से महिला सुरक्षा पर गरमाई सूबे की सियासत के केंद्र रहे शिमला जिले की कसुम्पटी और रोहडू सीट पर महिलाओं का मतदान प्रतिशत एक और चार फीसदी कम रहा। कुल्लू और करसोग में भी महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से कम रहा।
विज्ञापन

कहां, कितना किया महिलाओं ने मतदान

प्रत्याशी         विस क्षेत्र      पुरुष%    महिला%
सरोती देवी        बड़सर          62.31    77.29
मंजना देवी        जवाली         66.33    81.03
कमलेश कुमारी    भोरंज         58.89    72.38
वंदना कुमारी       सुलह         64.39    78.72
विप्लव ठाकुर       देहरा         64.40    77.24
पिंकी देवी          नगरोटा        71.83    84.23
पारो देवी         सरकाघाट       61.24    74.54
सरवीण चौधरी    शाहपुर        68.99    80.90
इंदु गोस्वामी      पालमपुर      66.67    77.60
आशा कुमारी       डलहौजी      70.53    76.00
चंपा ठाकुर           मंडी          73.80    78.83
रीता देवी            इंदौरा         69.51    75.16
निशा कटोच        धर्मशाला    72.19    78.86
रोशनी शर्मा        मंडी           73.80    78.83
मीना कुमारी     पांवटा साहिब  79.83    81.09
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें