फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागियों को मनाने के लिए यहां बनी रणनीति, आधी रात तक चली भाजपा कोर ग्रुप की बैठक

Tue, 24 Oct 2017 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर शहर से बाहर बड़ू के एक निजी होटल में सोमवार रात करीब सवा एक बजे तक भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को शांत करवाने और पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए रणनीति बनाई गई। 
विज्ञापन


चुनाव प्रचार के तरीके, चुनाव प्रबंधन, प्रतिद्वंद्वियों की उपलब्धियां व कमियों समेत पार्टी को बहुमत में लाने क लिए रणनीति भी तैयार की गई। दिलचस्प यह है कि इस बैठक की किसी को कानों कान खबर नहीं हुई। बात उस समय बाहर निकल कर आई, जब केंद्रीय मंत्री गहलोत के सुरक्षा के लिए हमीरपुर थाना से पुलिस टीम रवाना हुई।

इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, संगठन मंत्री पवन राणा, सांसद रामस्वरूप, सांसद अनुराग ठाकुर और वीरेंद्र कश्यप समेत कोर कमेटी के कुल 16 सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें