फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव: सियासी प्रयोगों ने हिमाचल में इन 20 सीटों पर रोचक बना दी चुनावी जंग

Mon, 23 Oct 2017 02:14 PM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा-कांग्रेस के सियासी गणित ने कई विधानसभाओं में मुकाबला रोचक बना दिया है। दोनों ओर से हुए प्रयोगों का केंद्र इस बार कांगड़ा है। दलबदल और नेताओं के पलायन से लेकर नए-पुराने चेहरों पर खेला गया दांव कई सीटों की सियासी जंग को हॉट बना रहा है।
विज्ञापन


देहरा में रवि और विप्लव, धर्मशाला में सुधीर अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी किशन कपूर के सामने हैं। वीरभद्र सिंह के अर्की, प्रेम कुमार धूमल के सुजानपुर से मैदान में उतरने से दोनों सीटों पर मुकाबला दिलचस्प बन गया है।

पंडित सुखराम के पाला बदलने से मंडी की सियासत गर्मा गई है। दोनों ओर के सियासी रणनीतिकारों के सियासी गुणा-भाग के बीच उठ रही बगावत की लपटों से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कई सीटों पर बागियों ने दोनों दलों के पसीने छुड़ा दिए हैं।
विज्ञापन


हालांकि, बगावत की असल तस्वीर नामांकन वापसी के दिन से तय होगी, लेकिन बागी इस बार कई सीटों पर तीसरा कोण बना सकते हैं। अब देखना यह है कि सियासी दलों के ये प्रयोग कितने सटीक बैठते हैं, यह आने वाला समय ही तय करेगा।

टाप हॉट सीटें

अर्की - मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जिला शिमला को छोड़ सोलन के अर्की में जाने से वहां की सियासत गर्मा गई है। भाजपा ने सिटिंग विधायक गोविंदराम शर्मा का टिकट काटकर नए चेहरे रतन पाल सिंह को मैदान में उतारा है। अब देखना है कि 6 बार के मुख्यमंत्री के सामने नया चेहरा कितना दमदार साबित होता है।

सुजानपुर - भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल को सुजानपुर भेजा है। यहां उनकी टक्कर एक समय के उनके करीबी रहे अब कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा से होगी। धूमल के लिए नई सीट से उतरना चुनौती है जबकि राणा का मुकाबला इस बार बड़े चेहरे से है।

मंडी - दल बदलकर भाजपा में आए कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा की टक्कर पुरानी पार्टी कांग्रेस से है। कैबिनेट में उनके सहयोगी ठाकुर कौल सिंह की बेटी चंपा के यहां से मैदान में उतरी हैं। यहां मुकाबला भाजपा और कांग्रेस से अधिक दो राजनीतिक घरानों के बीच ही रहेगा। टक्कर को पंडित सुखराम और वीरभद्र की परंपरागत जंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

देहरा - पांच बार के भाजपा विधायक रविंद्र रवि के खिलाफ कांग्रेस ने बड़ा चेहरा विप्लव ठाकुर राज्यसभा सांसद दिया है। वर्ष 2015 में 15 हजार से अधिक मार्जिन से जीते रवि को प्रदेश की राजनीति में दोबारा एंट्री मार रहीं विप्लव से कड़ी चुनौती मिलेगी।

शिमला ग्रामीण - वीरभद्र सिंह के करीबी माने जाने वाले प्रमोद शर्मा को अपने पाले में मिला भाजपा ने सीट पर मुकाबला रोचक बना दिया है। कांग्रेस ने यहां से वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य को उम्मीदवार हो सकते हैं। बेटे के सियासी पारी शुरू करवाने में वीरभद्र की साख इस सीट से जुड़ी है, जबकि प्रमोद को उतारकर भाजपा ने जोरदार दांव खेला है।

यहां भी रोचक है मुकाबला

फतेहपुर - कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री सुजान सिंह पठानिया के सामने भाजपा ने नया चेहरा कृपाल परमार दिया है। यहां भाजपा में रहे और पूर्व सांसद राजन सुशांत भी उतरे हैं। भाजपा के पूर्व प्रत्याशी बलदेव सिंह ठाकुर की बगावत मुकाबले में नया कोण जोड़ रही है।

नगरोटा - कांग्रेस के मंत्री जीएस बाली के सामने पिछली बार के फर्स्ट रनर अप निर्दलीय अरुण कुमार को भाजपा ने उतार दिया है। अरुण 2743 वोट से हारे जरूर थे, लेकिन भाजपा का उन पर खेला दांव पिछली बार के त्रिकोणीय मुकाबले को इस बार आमने-सामने की टक्कर में तबदील कर रहा है।

पालमपुर - शांता खेमे की नाराजगी की परवाह किए बिना भाजपा ने पूर्व प्रत्याशी प्रवीण शर्मा की जगह नए चेहरे इंदु गोस्वामी को उतारा है। इंदु की टक्कर बृज बिहारी लाल बुटेल के बेटे आशीष से है। यहां बाहरी-भीतरी से लेकर हर दांव दोनों ओर से चला जाना है। इंदु की पहली परीक्षा भाजपा को एक रखने की है। 

धर्मशाला - यहां कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री सुधीर शर्मा की टक्कर भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री किशन कपूर से हैं। माना जा रहा है कि शांता कैंप के कपूर को आखिरी समय में प्रत्याशी घोषित किया गया। टिकट घोषित होने से पहले कपूर ने कटने के डर से विरोध प्रदर्शन किया। अब इस सीट से शांता कैंप की साख जुड़ गई है।
विज्ञापन

इन सीटों पर भी रोचक जंग

चंबा - इस विधानसभा में कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से दिख रहा है। भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी पवन नैयर को अपना प्रत्याशी बनाया, जबकि कांग्रेस ने नीरज नैयर को उतार दिया।

शिमला - इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले भाजपा, कांग्रेस और सीपीएम (माकपा) में टक्कर। 
ऊना - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की साख जुड़ी है।
नादौन - कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का कद होगा तय।
बिलासपुर - इस सीट से भाजपा दिग्गज जेपी नड्डा की प्रतिष्ठा जुड़ी है। 
ठियोग - विद्या स्टोक्स के चुनाव न लड़ने पर कांग्रेस ने नए चेहरे दीपक राठौर पर खेला दांव। सीपीएम (माकपा) की मौजूदगी में मुकाबला त्रिकोणीय। 
झंडूता - भाजपा ने सिटिंग विधायक रिखीराम कौंडल का टिकट काट पूर्व आईएएस जेआर कटवाल को दिया।
सोलन - कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री धनीराम शांडिल का मुकाबला उनके दामाद भाजपा प्रत्याशी राजेश कश्यप से होगा।
कांगड़ा - निर्दलीय पवन काजल के कांग्रेस प्रत्याशी बनने से हुई बगावत ने जंग को बनाया रोचक। 
नूरपुर - कांग्रेस के अजय महाजन का मुकाबला भाजपा में दोबारा आए राकेश पठानिया से।
शाहपुर - भाजपा की सरवीण चौधरी की टक्कर में कांग्रेस ने उतारा है केवल सिंह पठानिया को।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें