विधानसभा में उपाध्यक्ष हंसराज और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य के बीच हुई तीखी नोकझोंक के बाद उपाध्यक्ष ने सदन में कहा कि विक्रमादित्य सिंह ने जिस तरह का व्यवहार किया है, उस पर भी उचित कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से विक्रमादित्य के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जिस तरह के आपत्तिजनक वीडियो डाले जा रहे हैं, उस पर कार्रवाई हो। उन्हें जान का खतरा है। जिस तरह से एनएसयूआई के लोग कह रहे हैं, उससे ऐसा लग रहा है। राज्यपाल की जान को भी खतरा था, इसलिए बीच बचाव करना पड़ा।
विधानसभा के भीतर उपाध्यक्ष का व्यवहार सही नहीं था : विक्रमादित्य
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य ने विधानसभा परिसर में कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान जो कुछ हुआ उसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। उपाध्यक्ष हंसराज ने नेता प्रतिपक्ष को धक्का मारा है। कांग्रेस विधायकों को निलंबित किया है जबकि उपाध्यक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के भीतर उपाध्यक्ष का व्यवहार सही नहीं था।