इस सीजन में हिमाचल में अब तक 1 करोड़ 67 लाख 70 हजार पेटी सेब का कारोबार हो चुका है। मंडी मध्यस्थता योजना यानी एमआईएस के तहत 49,193.985 मीट्रिक टन सेब खरीदा जा चुका है। इस साल एचपीएमसी ने राज्य में 205 जबकि हिमफेड ने 103 खरीद केंद्र खोले हैं। एचपीएमसी अब तक 31,053.94 और हिमफेड 18,140.045 मीट्रिक टन सेब खरीद कर चुका है।