फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' को बड़ा झटका, पार्टी संयोजक का इस्तीफा

Sun, 31 Jan 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक पूर्व सांसद डा. राजन सुशांत ने पार्टी के संयोजक पद से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को एसएमएस के माध्यम से इस्तीफा भेजा गया है।
विज्ञापन


इस्तीफा देने का डा. सुशांत ने कारण सार्वजनिक नहीं किया है। शनिवार दोपहर को इस्तीफा देने के बाद से ही डा. सुशांत ने चुप्पी साध ली है। कांगड़ा जिला के तेजतर्रार नेता के तौर पर अपनी छवि बनाने वाले डा. राजन सुशांत ने आप के राष्ट्रीय संयोजक को भेजे इस्तीफे में संयोजक पद छोड़ने और पार्टी के एक आम कार्यकर्ता के तौर पर काम करने की इच्छा जताई है।

पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद शांता कुमार से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ विरोध का झंडा बुलंद रखने वाले डा. सुशांत के आम आदमी पार्टी के संयोजक पद से इस्तीफा देने के बाद से प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। कालेज में पढ़ने के समय से राष्ट्रीय स्वयं संघ से जुड़े रहे डा. सुशांत के इस कदम को भाजपा में घर वापसी के तौर पर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन


बहरहाल इन सभी सवालों को लेकर डा. सुशांत की ओर से कोई भी टिप्पणी नहीं की जा रही है। दिल्ली में इस्तीफा मंजूर होने या न होने पर ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें