फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनवाई: एक साल की दूरियां चंद मिनटों में खत्म, साथ रहेंगे पति-पत्नी; राज्य महिला आयोग की अदालत में सुलझा विवाद

Sun, 29 Mar 2026 10:48 AM IST
Ankesh Dogra दीक्षा सरोय, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में एक साल से अलग रह रहे पति-पत्नी साथ रहने का तैयार हो गए। राज्य महिला आयोग ने दोनों पक्षों की बात सुनी और समझौता करवाते हुए साथ रहने को तैयार किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य महिला आयोग की अदालत में आकर एक साल से अलग रह रहे पति-पत्नी साथ रहने का तैयार हो गए। पीड़ित महिला ने पति और ससुराल पक्ष से इज्जत के साथ ले जाने और रहने की शर्त पर ससुराल वापस जाने का फैसला लिया।

विज्ञापन


आयोग में दूसरे दिन शनिवार को सुनवाई के लिए 32 मामलों को प्रस्तावित किया गया। इनमें से सुनवाई के लिए 20 मामलों में दोनों पक्ष आयोग के समक्ष पेश हुए। 20 में 12 मामलों को मौके पर निपटाया गया। 8 मामलों में कुछ और तथ्यों और पक्षों की सुनवाई आवश्यक होने के चलते अगली तारीख दी गई।

आयोस्की में अदालत में सुनवाई के लिए एक दंपती ऐसा पहुंचा जो पिछले एक साल से अलग रह रहा था। इस मामले में महिला ससुराल पक्ष और पति के साथ मतभेद के चलते एक साल से मायके में रह रही थी। महिला ने बताया कि उनकी शादी को करीब सात साल हुए हैं। वह ससुराल और पति के साथ मतभेद के चलते अलग रह रही थी। 
विज्ञापन


आयोग ने दोनों पक्षों की बात सुनी और समझौता करवाते हुए साथ रहने को तैयार किया। पति-पत्नी दोनों तैयार हो गए। महिला की शर्त थी कि वह तभी ससुराल लौटेगी जब पति और ससुराल पक्ष इज्जत से उसे साथ ले जाने के लिए उसके मायके आएंगे। 

विज्ञापन

समझौते से सुलझाए जा रहे विवाद
राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा विद्या नेगी ने कहा कि आयोग आपसी सहमति और समझौते से विवादों को सुलझाने में प्रभावी भूमिका निभा रहा है। इस जन सुनवाई में महिला आयोग अध्यक्ष सहित महिला आयोग सदस्य सरोज शर्मा, मेंबर सेक्रेटरी बुशरा अंसारी, डीएसपी गुलशन, एसएचओ महिला थाना ज्योति, लॉ ऑफिसर यशपाल शर्मा, प्राइवेट सेक्रेटरी दलीप ठाकुर और सीनियर असिस्टेंट राधिका शर्मा शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें