हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे 53 कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) के लिए राहत की खबर है। विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई, जिसमें 53 जेई की पदोन्नति के मामलों पर विचार कर प्रक्रिया पूरी कर ली गई।
अब विभाग की ओर से करीब एक सप्ताह के भीतर पदोन्नति के साथ नई तैनाती के आदेश जारी किए जाने की संभावना है। इससे विभाग के कामकाज में तेजी आने के साथ पेयजल, सीवरेज, सिंचाई और जलापूर्ति से जुड़ी योजनाओं की निगरानी भी मजबूत होने की उम्मीद है।वहीं, विभाग में खाली पड़े उच्च तकनीकी पदों को भरने में भी मदद मिलेगी। पदोन्नति के बाद निचले स्तर के पद भी रिक्त होंगे, जिससे वहां कर्मचारियों की नियुक्ति का रास्ता खुलेगा।