कोटा से हिमाचल के परवाणू आए 34 बच्चों समेत तीन महिलाओं के कोरोना सैंपल निगेटिव आए हैं। इन्हें जल्द घर भेजा जा सकता है। कोटा से 34 बच्चों समेत कुल 37 लोगों को एचआरटीसी बसों में लाया गया है। इनके लिए प्रशासन ने परवाणू के एक निजी होटल में रहने का प्रबंध किया है।