फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: पुलिस और बिजली कर्मी से 2.85 ग्राम चिट्टा, 70,500 रुपये बरामद, जानें पूरा मामला

Mon, 12 Jan 2026 11:04 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

पुलिस ने सुंगल के पास नाकाबंदी के दौरान एक पुलिस और बिजली बोर्ड के कर्मी को 2.85 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 70,500 रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में सदर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सुंगल के पास नाकाबंदी के दौरान एक पुलिस और बिजली बोर्ड के कर्मी को 2.85 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 70,500 रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार शाम सदर थाना पुलिस ने एसएचओ राजेश पराशर की अगुवाई में सुंगल के पास नाका लगाया। इसी दौरान कार नंबर एचपी-36ई-3132 नाके पर पहुंची। संदेह के आधार पर जब वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 2.85 ग्राम चिट्टा और 70,500 रुपये नकद बरामद किए गए।

विज्ञापन

आरोपियों की पहचान सुरेंद्र कुमार (37) पुत्र बाबू राम, निवासी गांव बागी, डाकघर बनौला, तहसील सदर, जिला बिलासपुर, विशाल कुमार (32) पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी गांव और डाकघर बिनौला, तहसील सदर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। विशाल कुमार हिमाचल पुलिस में तैनात है, जबकि, सुरेंद्र कुमार विद्युत बोर्ड का कर्मचारी है। आरोपी विशाल कुमार पहले भी मार्च 2025 में बिनौला क्षेत्र से चिट्टे के साथ गिरफ्तार हो चुका है। उस समय इसे बिलासपुर से हटाकर पुलिस मुख्यालय शिमला में तैनात किया गया, लेकिन बाद में इसने फिर से बिलासपुर में तैनाती पा ली। वर्तमान में वह विजिलेंस बिलासपुर में अस्थायी रूप से अटैच बताया जा रहा है। पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि आरोपी न केवल नशे का सेवन करता है, बल्कि चिट्टे की सप्लाई में भी संलिप्त है। इसी आधार पर सदर पुलिस काफी समय से उस पर नजर बनाए हुए थी।
विज्ञापन

नशा माफिया के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। उन्होंने कहा कि आरोपी पुलिस जवान काफी समय से रडार पर था और आखिरकार उसे पकड़ लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जाएगी।- शिव चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें