हिमाचल के चार जिलों में कोरोना सैंपल कम लिए जा रहे हैं। इनमें लाहौल-स्पीति, चंबा, हमीरपुर और किन्नौर शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने सीएमओ को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बाकायदा, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिमाइंडर भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों का तर्क है कि लोग टेस्ट करने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिला शिमला और कांगड़ा और मंडी में रिकॉर्ड सैंपलिंग हो रही है। जिला शिमला और कांगड़ा में प्रतिदिन 13 से 15 सौ के बीच लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इन जिलों में कोरोना ने विकराल रूप धारण किया है। इन जिलों में ही सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज आ रहे हैं। डेथ रेट में भी ये जिले पहले और दूसरे नंबर पर हैं।
आइसोलेट मरीजों से होगा सीधा संपर्क
कोरोना के चलते घर में आइसोलेट हुए मरीजों से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सीधा संपर्क करेंगे। अगर मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी कोई भी जानकारी चाहिए होगी तो यह 104 नंबर पर डायल कर उपलब्ध कराई जाएगी।