क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए शहर के होटलोें में पार्टियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा होटलों में खास व्यंजन तैयार किए जाएंगे। शहर के प्रतिष्ठित होटल हॉलीडे होम में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। सैलानियों को यहां लजीज हिमाचली व्यंजन परोसे जा रहे हैं। फूड फेस्टिवल आगामी पहली जनवरी तक जारी रहेगा।