फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंध कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बढ़ाया वेतन

Sun, 02 Apr 2017 04:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में अनुबंध कर्मचारियों का वेतन बढ़ गया है। इसका विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों को 425 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक लाभ हुआ है। राज्य सरकार ने ग्रेड पे का 25 फीसदी वेतन बढ़ाया है। सीएम की बजट घोषणा को लागू करने के लिए सरकार के वित्त विभाग ने शनिवार को इसके आदेश जारी कर दिए। 
विज्ञापन


ये आदेश एक अप्रैल 2017 से लागू माने जाएंगे। वित्त विभाग के इस आदेश के बाद सभी विभागों में हजारों अनुबंध कर्मचारियों का वेतन बढ़ गया है। विशेष सचिव वित्त की ओर से जारी किए गए आदेश में लिखा है कि अनुबंध आधार पर तैनात कर्मचारियों का वेतन पिछले साल ग्रेड पे का 50 प्रतिशत बढ़ाया गया था। अब इसे ग्रेड पे के 75 प्रतिशत के बराबर बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारी महासंघ ने सरकार के निर्णय का स्वागत किया

हिमाचल प्रदेश सरकार
यानी इसे कर्मचारियों की ग्रेड पे का 25 प्रतिशत और बढ़ा दिया जाएगा। प्रदेश में अनुबंध पर चतुर्थ श्रेणी से लेकर प्रथम श्रेणी तक की नियुक्तियां की गई हैं। ये नियुक्तियां चौकीदार, क्लर्क, सीएंडवी शिक्षक, टीजीटी, पीजीटी, असिस्टेंट प्रोफेसर, मेडिकल अधिकारी, जेई, एई आदि तमाम पदों के लिए की जा रही हैं। 

हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष सूरज चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार के वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी करके सीएम वीरभद्र सिंह की बजट घोषणा को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि राज्य सरकार अनुबंध कर्मचारियों की अनुबंध की अवधि को पांच से तीन साल करने की मांग को भी पूरा करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें