फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: उच्चतर शिक्षा विभाग ने मेधा प्रोत्साहन योजना के लिए मांगे आवेदन

Fri, 10 Nov 2023 06:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दृष्टिगत बारहवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं अपना आवेदन संबंधित जिला के उच्चतर शिक्षा उप-निदेशक के पास डाक या ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं।
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेधा प्रोत्साहन योजना में सत्र 2023-24 के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठाने के लिए 25 नवंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दृष्टिगत बारहवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं अपना आवेदन संबंधित जिला के उच्चतर शिक्षा उप-निदेशक के पास डाक या ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। स्नातक स्तर के छात्र-छात्राएं अपना आवेदन पत्र अतिरिक्त, संयुक्त निदेशक (कॉलेज), शिक्षा निदेशालय के पास डाक अथवा ई-मेल medha.protsahan@gov.in के माध्यम से भेज सकते हैं।

विज्ञापन


आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 25 नवंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।उन्होंने बताया कि एक ई-मेल से केवल एक ही आवेदन पत्र स्वीकार किया जाएगा। योजना से संबंधित पूर्ण जानकारी उच्चत्तर शिक्षा निदेशक की वेबसाइट www.education.hp.gov.in पर उपलब्ध है। योजना में कोचिंग संस्थानों को उच्चतर शिक्षा विभाग को एक लाख रुपये की बैंक गारंटी जमा करवानी अनिवार्य है। यदि अभी तक किसी संस्थान द्वारा यह राशि जमा नहीं की होगी तो उन्हें यह तुरंत प्रभाव से यह जमा करवानी होगी और तभी वह कोचिंग संस्थान इस उद्देश्य के लिए पात्र होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें