केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते
- फोटो : अमर उजाला
अगले साल से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र में निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस हाईकोर्ट की निगरानी में बनने वाली हाई पावर कमेटी तय करेगी। इसके लिए केंद्र सरकार जल्द संसद में एक बिल लाएगी।
इसके बाद पूरे देश के सभी राज्यों के हाईकोर्ट निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस तय करने में अहम रोल अदा करेंगे। दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर शिमला पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।
यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कुलस्ते ने कहा कि दस साल तक केंद्र की सत्ता पर काबिज रहने के बावजूद यूपीए सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में कुछ नहीं किया। दस साल के कार्यकाल में सिर्फ रायबरेली में एक एम्स दिया, जिसे वह शुरू भी नहीं सके। अब हमारी सरकार इस साल के अंत तक एम्स रायबरेली की ओपीडी शुरू करने की कोशिश कर रही है।