फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर केस में सीएम वीरभद्र को मिली राहत

Fri, 19 Dec 2014 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके परिवार के सदस्यों को बड़ी राहत दी है। इनकम टैक्स से संबंधित मामलों को जांच के लिए चंडीगढ़ भेजने के इनकम टैक्स कमिश्नर शिमला के आदेश को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि प्रतिवादी चाहे तो दोबारा कानून सम्मत नोटिस जारी कर सकता है। हाईकोर्ट ने प्रतिवादी इनकम टैक्स महकमे से इस मामले से जुड़ा तमाम रिकॉर्ड देखने और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया।

इस मामले को जांच के लिए चंडीगढ़ भेजने के आदेश को मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। याचिका में कहा गया कि चूंकि पूरा मामला यहीं से जुड़ा है लिहाजा भी यहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

कानून सम्मत सारे सवाल प्रतिवादी के समक्ष उठा सकते हैं

अदालत ने प्रार्थी को छूट दी है कि वे कानून सम्मत सारे सवाल प्रतिवादी के समक्ष उठा सकते हैं।  इस मामले की पिछली सुनवाई के दौरान इनकम टैक्स विभाग ने आपत्ति उठाई थी कि विभाग की ओर से पारित आदेश में वीरभद्र सिंह और उनके परिवार के सदस्यों से संबंधित इनकम टैक्स के मामलों को जांच के लिए शिमला से चंडीगढ़ भेजने के कमिश्नर शिमला के आदेशों की अनुपालना कर दी गई है।

इसलिए प्रार्थियों की ओर से दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया जाए। अदालत ने विभाग की इस आपत्ति को खारिज करते हुए कहा था कि प्रार्थी ने विभाग के आदेश को असंवैधानिक बताया है जिसे याचिका में दिए तथ्यों के आधार पर तथा याचिका को मेरिट पर सुनवाई के बिना नहीं सुलझाया जा सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें