राज्य बिजली बोर्ड में 100 चालकों की भर्ती के लिए बीते दिनों हुई लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी पर सवाल उठ गए हैं। बोर्ड की चालक आउटसोर्स यूनियन ने इस बाबत हाईकोर्ट में भी याचिका दायर कर दी है। उत्तर कुंजी को संशोधित करने की मांग उठाई गई है। यूनियन के महासचिव अमन कुमार ने बताया कि लिखित परीक्षा की बोर्ड प्रबंधन की ओर से उपलब्ध करवाई पहली उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए आठ सितंबर को एक दिन का समय दिया गया था।
15 सितंबर को उपलब्ध करवाई गई अंतिम उत्तर कुंजी में आधे से अधिक सवालों के जवाब बदल दिए गए। पहली उत्तर कुंजी के आधार पर जो सवाल ठीक थे। अब दूसरी उत्तर कुंजी में गलत बताए गए हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम उत्तर कुंजी में अन्य भी कई खामियां है। बोर्ड प्रबंधन को इस बाबत लिखित में अवगत भी करवाया गया है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के हित में संशोधित उत्तर कुंजी जारी होनी चाहिए।