फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकमान ने दिल्ली तलब किए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राठौर

Tue, 09 Jul 2019 10:23 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकमान ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर को दिल्ली तलब किया है। उनके साथ महासचिव रजनीश किमटा भी गए हैं। हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे विधायक रामलाल ठाकुर बीते रविवार से ही दिल्ली में डेरा जमाए हैं।

विज्ञापन


राठौर केंद्रीय नेताओं से साथ बैठक  कर प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर भी विचार-विमर्श करेंगे। सूत्र बताते हैं कि रामलाल ठाकुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, महासचिव मोती लाल वोरा और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करेंगे।

माना जा रहा है कि रामलाल ठाकुर ने पिछले हफ्ते कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से मिलने का समय मांगा था। इसके बाद ठाकुर दिल्ली रवाना हुए हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से हाईकमान को कई शिकायतें मिली थीं।
विज्ञापन


इस संबंध में भी केंद्रीय नेता रामलाल ठाकुर से विस्तार से चर्चा कर सकते हैं। कांग्रेस की एक उच्च स्तरीय कमेटी भी बनाई जानी है जिसमें अन्य प्रदेशों से भी सदस्य शामिल किए जाने हैं। इस कमेटी में रामलाल ठाकुर को भी शामिल किया जा सकता है।  

उधर, राठौर दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल सहित कई अन्य नेताओं से भी मिल सकते हैं। केंद्रीय नेताओं से मिलकर प्रदेश की नई कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले पदाधिकारियों के नामों पर भी विचार किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें