फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस के दो और पदाधिकारियों पर गाज गिरना तय

Tue, 09 Jul 2019 10:15 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के दो और पदाधिकारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के चेतावनी देने के बाद भी सोशल मीडिया में नेताओं के खिलाफ टिप्पणियों का दौर नहीं थमा है।

विज्ञापन


इन दोनों पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी बड़े नेताओं प्रभारी रजनी पाटिल, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और महासचिव रजनीश किमटा को निशाने पर रखा था।

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति पहले ही इन दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश कर चुकी है। सूत्र बताते हैं कि पांवटा के असर अली के बाद प्रदेश कांग्रेस के दो अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन


ये दोनों नेता हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से संबंधित हैं। इन दोनों को प्रदेश कांग्रेस की तरफ से पहले ही अनुशासन समिति की सिफारिश के बाद पार्टी महासचिव रजनीश किमटा ने नोटिस दे रखा है।

अनुशासन समिति दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को हरी झंडी दे चुकी है। माना जा रहा है कि ये दोनों पदाधिकारी अगर नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ भी निष्कासन की कार्रवाई की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें