मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह(फाइल फोटो)
शिमला। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हाईकमान को गहराई से पार्टी की हार पर सोचना चाहिए। यह जानना जरूरी है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के क्या कारण रहे?
पूर्व मुख्यमंत्री ने हॉलीलॉज में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हाईकमान को यह भी देखना चाहिए कि इस हार के लिए कौन जिम्मेवार हैं। उनका कहना है कि जरूर कोई गंभीर कारण रहे होंगे, जो पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस तरह से हार का सामना करना पड़ा है। यह भी देखा जाना जरूरी है कि हमारी गलती कहां रहीं? कहीं न कहीं कमी जरूर रही है।