मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन व निर्वासित तिब्बत सरकार के साथ बैठक हुई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैक्लोडगंज में काउंसलिंग सेंटर स्थापित किया गया है, जिसमें चीन सहित सभी विदेशी पर्यटकों की काउंसलिंग की जाएगी।
ऐसे करें बचाव
घर से बाहर मुंह पर मास्क का प्रयोग करके निकलें।
-हैंड सेनिटाइजर का उपयोग करें।
- खांसते समय रुमाल का प्रयोग करें।
-जुकाम, बुखार और इंफेक्शन की समस्या हो तो उससे दूरी बनाकर रखें।
-इंफेक्शन के लक्षण नजर आ रहे हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
वायरस के लक्षण
नाक बहना, सिरदर्द, खांसी, गले में खराश, बुखार, अस्वस्थ महसूस करना, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले वृद्ध एवं छोटी आयु वाले बच्चों को इस वायरस से ज्यादा खतरा बना रहता है।
संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए करें ये बचाव
नाक बहने पर अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंड्रब से साफ करें।
-सिरदर्द, हंसते या चीखते समय अपनी नाक और मुंह को टिशू या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें।
-मीट और अंडों को अच्छे से पकाएं।
-जंगली और खेतों में रहने वाले जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न बनाएं।