भारत-पाक सीमा से सटे बारामूला में सैन्य ठिकाने पर आतंकी हमले के बाद एक बार फिर समूचे उत्तर भारत में अलर्ट जारी हो गया है। इसी क्रम में हिमाचल पुलिस ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट के बाद सभी जिलों के कप्तानों को खास सतर्कता बरतने को कहा गया है।
अंतर्राज्यीय सीमा वाले जिलों में बिना चेकिंग वाहनों को आने नहीं दिया जा रहा। प्रदेश भर में होटल मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी सूरत में रजिस्ट्रेशन व आईडी एड्रेस प्रूफ लिए बिना किसी को भी ठहरने न दें।
यह भी कहा गया है कि अगर जांच के दौरान कोई भी बिना एंट्री बाहरी व्यक्ति मिला तो होटल मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश भर के सभी शक्तिपीठों के अलावा बड़े प्रोजेक्टों की सुरक्षा व्यवस्था में भी बदलाव किया जा रहा है।