फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक पीएम इमरान खान के इस बयान के बाद कांगड़ा एयरपोर्ट पर जारी हुआ अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

Fri, 09 Aug 2019 10:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
kangra airport - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखला गया है। उसकी बौखलाहट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद में यह बयान तक दे डाला कि भारत के इस फैसले के बाद घाटी में पुलवामा से भी बड़ा हमला हो सकता है। 

विज्ञापन


इमरान के इस बयान को नजरअंदाज न करते हुए गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा की सुरक्षा को कड़ी कर दी गई है और एहतियातन हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षाकर्मियों को सख्त आदेश जारी किए हैं कि यात्रियों की सुरक्षा जांच में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। किसी को भी बिना जांच के एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश की अनुमति न दी जाए। 

यात्रियों के अलावा सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि ड्यूटी पर लगे सभी कर्मचारी दिनभर एयरपोर्ट परिसर में होने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। एयरपोर्ट के निदेशक किशोर कुमार शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एयरपोर्ट आने जाने वाले हर व्यक्ति पर हमारी कड़ी नजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें