फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईडी को सहयोग न करने पर दो पुलिस अधिकारी लाइन हाजिर

Fri, 09 Aug 2019 07:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

काम में कोताही बरतने पर एसपी दिवाकर शर्मा ने दौलतपुर चौकी प्रभारी और गगरेट के एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि किसी केस के सिलसिले में आई स्टेट सीआईडी की टीम का स्थानीय पुलिस कर्मियों ने सहयोग नहीं किया। इसके लिए दोनों कर्मचारियों की शिकायत एसपी स्टेट सीआईडी ने एसपी ऊना से की। एसपी स्टेट सीआईडी की शिकायत पर एसपी ने दोनों कर्मचारियों को लाइन हाजिर कर दिया और उनसे इस बारे में जवाब मांगा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्टेट सीआईडी की टीम दौलतपुर क्षेत्र में किसी केस के सिलसिले में रेड करने की तैयारी के लिए आई थी। स्थानीय पुलिस से चौकी से एक महिला कांस्टेबल की मांग की गई थी। साथ ही पुलिस थाना गगरेट में एक टीम स्टैंड बाई तैयार रखने को कहा था। बताया जा रहा है कि रेड के समय न तो महिला कांस्टेबल पहुंची और न ही छापामारी के लिए गगरेट थाने की टीम तैयार थी। 

इस पर एसपी स्टेट सीआईडी रमन कुमार मीणा ने मामले की शिकायत एसपी ऊना से की। इसके बाद एसपी दिवाकर शर्मा ने एएसआई तरसेम सिंह तथा गगरेट पुलिस थाना से एसआई सुच्चा सिंह को लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए हैं। दोनों के स्थान पर अभी तक किसी नए कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हुई है। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि सीआईडी टीम का सहयोग न करने पर चौकी प्रभारी दौलतपुर और गगरेट के एक एसआई को लाइन हाजिर किया गया है। उनसे जवाब भी मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें