फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक हुई हिमाचल पुलिस: सीएम जयराम ने शिमला से 29 वाहनों को दिखाई हरी झंडी, सुरक्षा उपकरण भी लांच

Sat, 23 Apr 2022 08:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा है कि लेजर स्पीड मीटर कैमरा, बॉडी वॉर्न कैमरा और लाइट बैटन सड़क सुरक्षा उपकरणों की खरीद पर 2.37 करोड़ रुपये और वाहनों की खरीद पर 2.52 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। राज्य सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सीएम जयराम ने 29 वाहनों को दिखाई हरी झंडी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को ओक ओवर शिमला से राज्य पुलिस विभाग के 29 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने पुलिस विभाग के 40 लेजर स्पीड मीटर कैमरा, 124 बॉडी वॉर्न कैमरा और 129 लाइट बैटन भी लांच किए।जयराम ठाकुर ने कहा है कि लेजर स्पीड मीटर कैमरा, बॉडी वॉर्न कैमरा और लाइट बैटन सड़क सुरक्षा उपकरणों की खरीद पर 2.37 करोड़ रुपये और वाहनों की खरीद पर 2.52 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। राज्य सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके दृष्टिगत पुलिस विभाग को विश्वस्तरीय तकनीक से युक्त आधुनिक उपकरण और सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

विज्ञापन


उन्होंने विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपनी प्रतिभा और दक्षता से देश भर में अलग पहचान बनाई है। राज्य पुलिस महानिदेशक ने कहा कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से निगमित सामाजिक दायित्व के तहत पुलिस विभाग को 9.50 लाख रुपये की लागत से 300 पार्का जैकेट व 500 रिफ्लेक्टिव ट्रैफिक वैस्ट भी उपलब्ध करवाई गई हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एन. वेणु गोपाल और अभिषेक त्रिवेदी मौजूद रहे। इधर, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि लेजर स्पीड मीटर कैमरा के माध्यम से यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाने तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें