फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के इन शहरों के लिए इस दिन से शुरू होगी हेली टैक्सी सेवा

Wed, 20 Feb 2019 10:57 AM IST
ashok chauhan रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में हेलीटैक्सी चरण-दो का शुभारंभ अब 25 के बजाय 28 फरवरी को होगा।  पवन हंस कंपनी का 11 सीटर हेलीकाप्टर सेवा देगा। चंडीगढ़ से शुरू होने वाली हेलीटैक्सी के तहत सूबे के तीनों हवाई अड्डों को कवर किया जाएगा।

विज्ञापन


कुल्लू-मनाली स्थित भुंतर एयरपोर्ट के लिए हफ्ते में मंगलवार, वीरवार और शनिवार को उड़ानें होंगी। पवन हंस का हेलीकाप्टर शिमला से आकर भुंतर में 12:15 बजे लैंड करेगा। आधे घंटे के बाद 12:45 बजे फिर उड़ान भरेगा। 

जीएसटी के साथ शिमला से भुंतर का किराया 4570 रुपये प्रति सीट होगा। शिमला से धर्मशाला (गगल) के बीच हफ्ते में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ानें होंगी। यहां का किराया 4970 रुपये निर्धारित किया है।
विज्ञापन


16 मिनट की चंडीगढ़-शिमला की उड़ान का किराया प्रति सीट 2880 रुपये होगा। रविवार को उड़ान नहीं होगी। भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक एए अंसारी ने कहा कि पहले हेलीटैक्सी का शेड्यूल 25 फरवरी का जारी हुआ था, लेकिन अब किन्हीं कारणों से 28 फरवरी से सेवा शुरू होगी। 

विज्ञापन

पर्यटन को लगेंगे पंख

हिमाचल में पर्यटन सीजन अमूमन अप्रैल से गति पकड़ता है। ऐसे में सीजन से एक माह पूर्व हेलीटैक्सी का शुरू होना पर्यटन कारोबारियों के लिए राहत की खबर है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि जितनी अधिक हवाई सेवाएं होंगी, पर्यटन को उतना ही फायदा होगा।  

मौसम ने रोकी दिल्ली-भुंतर की उड़ान 
मंगलवार सुबह से घाटी में हो रही बर्फबारी व बारिश से दिल्ली से भुंतर की हवाई सेवा नहीं हो सकी है। लगातार मौसम खराब रहने से एयर इंडिया की उड़ानें रद्द हो रही हैं। मंगलवार को उड़ान रद्द होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। कई जरूरतमंद लोगों को सड़क से दिल्ली के लिए रवाना होना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें