हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली से हेली टैक्सी सर्विस सेवा जल्द शुरू होगी। यह हेली टैक्सी सर्विस संजौली से रामपुर, रिकांगपिओ, मनाली तक और चंडीगढ़ से संजौली, कुल्लू, पालमपुर, रक्कड़ और धर्मशाला तक भी चलाई जाएगी।
राजधानी के संजौली हेलीपैड से हिमाचल के कई क्षेत्रों के लिए हेली टैक्सी सर्विस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटन विभाग के अनुसार संजौली हेलीपैड को शुरू करने का काम डीजीसीए विभाग की ओर से अंतिम चरण में है। इसमें पहले से निर्धारित रूटों में और रूट भी जोड़ दिये गए हैं।
विज्ञापन
यह हेली टैक्सी सर्विस संजौली से रामपुर, रिकांगपिओ, मनाली तक और चंडीगढ़ से संजौली, कुल्लू, पालमपुर, रक्कड़ और धर्मशाला तक भी चलाई जाएगी। इसको पवन हंस और ग्लोबल वेक्ट्रा कंपनियां मुहैया करवाएंगी। यह कार्य उड्डयन मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस समय पर्यटन विभाग इन हेली टैक्सियों की सर्विस को अनाडेल और जुब्बड़हटी से शुरू करवाने की योजना बना रहा है।
हेली टैक्सी सेवा शुरू होने से देश में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन विभाग के अनुसार इस सेवा से हिमाचल के दूरदराज के क्षेत्रों को राजधानी से जोड़ने में सहायता मिलेगी। हिमाचल में इन स्थानों तक पहुंचने के ट्रैवल टाइम को कम किया जा सकेगा। हिमाचल का अधिकतर हिस्सा इस समय सड़कों से जुड़ा हुआ है। इसमें बहुत कम क्षेत्र में रेल नेटवर्क पहुंचा है। हेली टेक्सी सेवा शुरू होने से प्रदेश में पर्यटकों के लिए इस सेवा के रूप में बेहतर विकल्प मिलेगा। इससे पर्यटकों की आवाजाही में बढ़ोतरी की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
शिमला में जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट से पर्यटकों की आवाजाही में बढ़ोतरी
शिमला के जुब्बड़हटी एयरपोर्ट पर इस समय दिल्ली और चंड़ीगढ़ से विमान सेवा चल रही है। इन क्षेत्रों से शिमला के लिए 46 सीटर विमान चलाया जा रहा है। यह विमान सेवा अभी तक कामयाब रही है। इस विमान सेवा से शिमला में पर्यटकों की आवाजाही में बढ़ोतरी हुई है।