फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: लाहौल के सिस्सू-कोकसर में उमड़े सैलानी, बर्फ में कीं अठखेलियां, साहसिक गतिविधियों का उठाया आनंद

Sun, 04 Dec 2022 08:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)

सार

सैलानियों ने अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू के शिती नाला और कोकसर में बर्फ के बीच खूब अठखेलियां कीं। सैलानियों ने यहां पर साहसिक गतिविधियों का आनंद भी लिया।
विज्ञापन
सिस्सू और कोकसर में उमड़े सैलानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीकेंड पर मनाली के होटलों में जहां ऑक्यूपेंसी बढ़ी है, वहीं सैलानी बर्फ देखने की चाह में अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल की ठंडी वादियों में पहुंचे। सैलानियों ने अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू के शिती नाला और कोकसर में बर्फ के बीच खूब अठखेलियां कीं। सैलानियों ने यहां पर साहसिक गतिविधियों का आनंद भी लिया। इन दिनों कोकसर में बर्फ की मोटी परत जमी हुई है।   दिसंबर महीने में भी सैलानियों के अटल टनल रोहतांग होकर कोकसर और सिस्सू पहुंचने का क्रम जारी है। मौसम साफ होने की सूरत में लाहौल जाने वाले सैलानियों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। वीकेंड पर भी सैकड़ों पर्यटक कोकसर और सिस्सू पहुंचे।

विज्ञापन


कोकसर और सिस्सू पहुंचकर सैलानियों ने साहसिक खेलों का लुत्फ लिया। सैलानियों ने यहां बर्फ पर स्कीइंग की। स्कीइंग व बर्फ के बीच मस्ती करने के यादगार लम्हों को कैमरों में भी कैद किया। इसके साथ ही ट्यूब स्लाइडिंग का सैलानियों ने आनंद लिया। सैलानियों के रोमांच के लिए एटीवी के जरिये ऑफ रोड राइडिंग भी करवाई जा रही है। वहीं, कुछ पर्यटकों ने जिपलाइन भी की। पर्यटन कारोबारी जगदीश, संजीव, संदीप ने कहा कि सुबह और शाम के समय घाटी का तापमान शून्य से नीचे के जा रहा है। इसके बावजूद सैलानी बर्फ देखने की चाह में यहां पहुंच रहे हैं। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, कोकसर और सिस्सू के शिती नाला में पर्यटकों का जमावड़ा लग रहा है। आने वाले दिनों में बर्फबारी होने की सूरत में और भी पर्यटकों के लाहौल घाटी में आने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें