फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में 14 साल बाद दर्ज की गई भारी बर्फबारी, विभाग के आंकड़ों में खुलासा

Tue, 02 Apr 2019 10:01 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

राजधानी शिमला में 14 साल बाद जनवरी से मार्च तक भारी बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। साल 2005 में शिमला में 124 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई थी। अब 2019 में 122 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज हुई है।

विज्ञापन


इसके अलावा कोठी में 676, कल्पा में 400, मनाली में 161 और केलांग में 397 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि साल 2006 से लेकर 2018 तक शिमला में सामान्य बर्फबारी दर्ज हुई।

2005 के बाद साल 2019 में अच्छी बर्फबारी हुई है। उन्होंने बताया कि साल 2018 में जनवरी से मार्च तक शिमला में 20.8, कोठी में 118, कल्पा में 97, मनाली में 13, केलांग में 86 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें