फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भारी बर्फबारी, 16 साल का रिकॉर्ड टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में फिर से बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। देर रात से ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिर रही है। रोहतांग, चंबा, लाहौल स्पीति और किन्नौर के ऊंचाई वाले स्थानों पर ताजा हिमपात हो रहा है।
विज्ञापन


इससे प्रदेश में कड़ाके की ठंड एक बार फिर लौट आई है। शिमला में भी सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। उधर, मौसम विभाग ने कई स्थानों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी है। विभाग के अनुसार प्रदेश में लोगों को मौसम अभी सप्ताह भर और सताएगा।

आज प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात की चेतावनी है। उधर, मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। कहा कि 2 मार्च तक प्रदेश भर में लगातार मौसम खराब रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बर्फबारी की चेतावनी

जानकारी के अनुसार केलांग में 65 सेंटीमीटर, उदयपुर में 55 सेंटीमीटर, गौशाल में 80 सेंटीमीटर और कोकसर में 120 सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने का समाचार है। भारी बर्फबारी के चलते पहाड़ों से हिमखंडों के लुढ़कने का क्रम जारी है।

सोमवार को शिमला का अधिकतम तापमान 20.5 तो मंगलवार को 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अन्य शहरों में भी अधिकतम तापमान बढ़ा है।

सुंदरनगर 23.1, भुंतर 19.6, कल्पा 12.0, धर्मशाला 21.4, ऊना 27.0, नाहन 24.1, सोलन 24.5, कांगड़ा 25.7 और मंडी का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि कल्पा और केलांग का न्यूनतम तापमान अभी भी माइनस में चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें