फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Sat, 01 Sep 2018 07:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के दस जिलों के कुछ क्षेत्रों में रविवार को भारी बारिश होने की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होगी।

विज्ञापन


पूरे प्रदेश में सात सितंबर तक बारिश का दौर चलने का पूर्वानुमान है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शिमला शहर में हालांकि हल्के बादल छाए रहे।

जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के गांव छपरोह खुर्द के रोशन लाल और गांव थानाखास के धर्मेंद्र सिंह के बारिश से मकान गिर गए हैं। हमीरपुर के अंबोटा में भी स्लेटपोश मकान देर रात गिर गया है। शुक्रवार रात को गोहर में 74, पालमपुर में 73, मंडी में 31, धर्मशाला में 10 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें