फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में बरसेंगे बादल

Mon, 22 Jul 2019 03:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 25 और 26 जुलाई को भारी बारिश होगी।

विज्ञापन


प्रदेश में 28 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। सोमवार को प्रदेश में मौसम मिलाजुला बना रहा। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। दिन के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

जिला मुख्यालय धर्मशाला में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई, जबकि जिला के अन्य क्षेत्रों में बादल तो छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। सोमवार को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन


सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.0, सुंदरनगर-भुंतर में 33.0, चंबा में 31.9, कांगड़ा में 31.7, नाहन में 31.1, सोलन में 30.5, धर्मशाला में 28.8, शिमला में 25.2, कल्पा में 24.8, केलांग में 21.0 और डलहौजी में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें