फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के इन क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी

Fri, 13 Jul 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के बावजूद मानसून कमजोर पड़ गया है। कुछ क्षेत्रों में ही बीते दो दिनों के दौरान बारिश हुई है जबकि, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है।

विज्ञापन


मैदानी जिलों में बारिश नहीं होने के चलते उमस बढ़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को शिमला, धर्मशाला और पांवटा में बारिश रिकार्ड हुई। अन्य क्षेत्रों में धूप खिलने से पारे में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को भी प्रदेश के मैदानी ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में 18 जुलाई तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

एक घंटा जमकर बरसे बादल

राजधानी शिमला में वीरवार दोपहर बाद करीब एक घंटा जमकर बादल बरसे। शाम के समय शहर में धुंध पड़ने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। धर्मशाला में सुबह के समय करीब दो घंटे मूसलाधार बारिश हुई।

पालमपुर उपमंडल के नगरी सहित अन्य क्षेत्रों में भी बारिश हुई। बुधवार देर रात चंबा-तीसा मार्ग पर कल्हेल के पास पहाड़ी से मलबा गिरने के चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।

वीरवार को भुंतर में अधिकतम तापमान 34.6, बिलासपुर में 32.7, सुंदरनगर में 32.5, हमीरपुर में 30.8, ऊना में 30.2, धर्मशाला-नाहन में 29.8, चंबा में 29.4, कांगड़ा में 29.2, सोलन में 28.2, कल्पा में 24.0, शिमला में 23.6 और डलहौजी में 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

भुंतर से चार दिन बाद हुई दिल्ली-चंडीगढ़ को हवाई उड़ानें

वीरवार को चार दिन बाद दिल्ली-भुंतर और चंडीगढ़ के लिए हवाई उड़ानें हुईं। दिल्ली से 37 सवारी भुंतर में उतरीं जबकि 18 लोगों ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। भुंतर से चंडीगढ़ के लिए 23 लोग गए और इतने ही लोगों ने भुंतर में लैंडिंग की।

10 जुलाई को भी जहाज ने उड़ान भरी थी लेकिन सुंदरनगर के आसपास विजिबिलिटी कम होने से जहाज दिल्ली लौट गया था। एयर इंडिया की उड़ानों के प्रभावित होने से घाटी में पर्यटन कारोबार भी प्रभावित होने लगा है। उधर, दिल्ली से शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे के लिए वीरवार को भी उड़ान नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें