सोलन में नौ मिलीमीटर और शिमला में 1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.8, बिलासपुर में 31.5, सुंदरनगर में 31.3, भुंतर में 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।।
हमीरपुर में 31.0, कांगड़ा में 30.4, नाहन में 30.2, चंबा में 29.1, सोलन में 27.2, धर्मशाला में 26.8, शिमला में 24.4, कल्पा में 23.5 और डलहौजी में 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब रहने की मौसम विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि अपने जिलों में आपदा प्रबंधन टीमों को तैयार रखें।
खराब मौसम को देखते हुए किसी भी प्रकार की विकट स्थिति से निपटने के लिए उपयुक्त कदम उठाए जाएं, ताकि जान माल की क्षति से बचा जा सके।
राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव डीसी राणा ने बताया कि विभाग की ओर से सभी जिलों में उपायुक्तों को पहले ही तैयार रहने को कहा गया है।
ताकि राहत एव बचाव कार्यों में कोई परेशानी न आए। उपायुक्तों से कहा है कि वह अपने जिलों में आपदा प्रबंधन टीमों को पहले ही सचेत कर दें, ताकि समय पर बचाव कार्य किए जा सके।
इसके अलावा जिलों में नदियों और नालों के किनारे लोगों और पर्यटकों को जाने से रोका जाए, क्योंकि तेज बारिश के बाद इनमें जल स्तर काफी बढ़ सकता है।
बचाव एवं राहत के लिए बनाई गई टीमों तो तैनात कर दिया जाए। जिन क्षेत्रों में भूस्खलन होने की आशंका रहती है, वहां पर तत्काल वाहनों की आवाजाही रोक दी जाए।